अपना जिला

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा ! पं0 दीनदयाल उपाध्याय भारतीय ज्ञान परम्परा में उत्पन्न युगऋषि थे

मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं0 दीन् दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के समापन के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त द्वारा पं0 दीनदयाल के विशालकाय मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर वहाँ उपस्थित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए पं0 जी के विचारों से प्रेरित गगन भेदी नारे लगाए। माल्यार्पण के बाद वहां उपस्थित कार्यकर्ताओ के समूह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त ने कहा कि,पं0 दीनदयाल उपाध्याय भारतीय ज्ञान परम्परा में उत्पन्न युगऋषि थे। वह हमारे दल की विचारधारा के उन्नायक थे।उनका जीवन हम सबके लिए उत्प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक है। उनका विचार भारत भूमि के लिए संजीवनी के समान है अगर उनके विचार को सभी लोग आत्मसात कर लें तो भारतवर्ष में उंच नीच का भेदभाव ही मिट जाएगा। पं0 जी का बचपन संघर्षो से भरा था फिर भी अदम्य इच्छाशक्ति और साहस की बदौलत इन्होंने अपने कर्मो से ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया जिससे वह सभी के लिए अनुकरणीय हो गए। आप स्वयंसेवक होने के साथ ही लेखक,पत्रकार,राजनीत में संस्कृत के राजदूत,लोकतंत्र के पुरोधा,आर्थिक चिंतक, एकात्म मानववाद के द्रष्टा तथा राष्ट्रीय अखंडता की राजनीति करनें वाले महामानव थे। पं0 दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता थे, उनका मानना था कि लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ्य अंत्योदय के रास्ते पर चले बिना देश और देशवाशियो का भला नही हो सकता यही वह रास्ता है जिसपर चलकर देशवाशियो में समानता का भाव जगाया जा सकता है,और उंच नीच की खाई को पाटा जा सकता है । अंत्योदय की भावना ही देशवासियो और देश का कल्याण कर सकती है। हम सब को संकल्प लेना होगा कि, पं0 दीनदयाल उपाध्याय के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर अमरनाथ दुबे, गनेश सिंह, अखिलेश तिवारी, आनंद प्रताप सिंह, प्रवीण गुप्त, अरिजीत सिंह, कृष्ण कान्त राय, रमेश राय, संजय पाण्डेय, अशोक सिंह, मीना अग्रवाल, राजेश सिंह राज, संजीव जायसवाल, राकेश तिवारी, राजीव जौहरी, मृगेंद्र राय, विशाल पाण्डेय, संजय मौर्य, आशुतोष राय,आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *