अपना जिला

भाजपा क्षेत्रिय उपाध्यक्ष का हुआ मऊ में स्वागत

कोपागंज/मऊ। आजमगढ़ जनपद के नगर पंचायत अजमतगढ़ के पूर्व चेयरमैन अरविंद जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रिय उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद मऊ जनपद के नगर कोपागंज में प्रथम आगमन पर वैश्य समाज व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने फुल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। अपने स्वागत से अभिभूत अरविन्द जायसवाल ने कहा की व्यापारी समाज हमेशा से भाजपा के साथ है। व्यापारी और भाजपा का अटूट रिश्ता है, अगर किसी भी व्यापारी को कोई परेशानी हो, या कोई भ्रष्ट अधिकारी परेशान करे तो वे मुझे सुचित करें। वे किसी भी कीमत पर भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा व्यापारी समाज को परेशान होने नहीं करने देंगे। कहा कि हमारी सरकार का मूल मंत्र है सबका साथ सबका विकास हम सभी के साथ है।

इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा, संजय गुप्ता, मोती जायसवाल, बृजेश कुमार, मनोज गुप्ता, अमृत लाल, दिनेश जायसवाल, अरविन्द कुमार, दुर्गेश जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *