खास-मेहमान

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता से मिले निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भेंट की “गाँधी सूक्ति संग्रह” पुस्तक

नई दिल्ली। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के पूर्व चेयरमैन, पूर्व सांसद तथा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ विजय सोनकर शास्त्री से गुरुवार को निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र “बाबा” ने मुलाकात कर उन्हें अपनी पुस्तक ” गाँधी सूक्ति संग्रह ” भेंट की। इस दौरान उनके साथ में निर्भया सेना उत्तर प्रदेश के महासचिव, सह MEMBER ZRUCC NE RLY शिशिर कुमार सिंह व आल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज़ पेपर फेडरेशन वाइस प्रेसीडेंट विपुल सिंह राठौर भी थे। मुलाकात के बाद बाबा ने डॉक्टर शास्त्री से सेना के उद्देश्य, बलात्कार मुक्त भारत, दहेजमुक्त भारत व आगामी 2024 में लोकसभा व राज्यसभा में नारियों को बराबर की भागीदारी के निमित्त 50 % सीट आरक्षित करने हेतु सहयोग मांगा। तथा कहा कि आधी आबादी को उसके अधिकार देने से ही सशक्त व मजबूत भारत का निर्माण हो सकता है।

श्री मिश्र ने बताया कि सेना का आदर्श उद्देश्य है कि देश में सामाजिकता व समरसता व देश की संस्कृति की रक्षा सुरक्षा हो ।
तत्पश्चात डॉ शास्त्री की भारतीय राजनीति पर सर्वोच्च बनने की मंगल प्रार्थना भी की ।
साथ ही उनसे निवेदन भी किया कि आप आधी आबादी की रक्षा सुरक्षा सम्मान पर भी अपना विशेष ध्यान आकृष्ट करें ।
निर्भया सेना पल प्रतिपल आधी आबादी की रक्षा सुरक्षा सहयोग सम्मान के लिए संकल्पित व समर्पित है व देश की किसी भी कुसंगतियों व विसंगतियों के खिलाफ होगी निर्भया सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *