भाजपा का सौभाग्य है कि हमारे पास अटल जी जैसे ओजस्वी नेता हैं : सुनील
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जनपद कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस को धूमधाम से सुशासन दिवस के रूप में मनाया।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओ ने अटल जी के चित्र पर तिलक लगाया तथा मिष्ठान वितरीत करते हुए एक दूसरे का मुह मीठा करवाया।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि,यह भारतीय जनता पार्टी का सौभाग्य है कि हमारे पास अटल जी जैसे ओजस्वी नेता हैं। अटल जी का नेतृत्व भारतीय राजनीति में मिल के पत्थर के समान है। अटल जी बेहद ही सरल और सहज व्यक्तित्व के मालिक है।अपने राजनैतिक काल मे अटल जी सर्वग्राह नेता रहे है। अटल जी को पक्ष व विपक्ष का बराबर का सम्मान मिलता रहा है। यह अटल जी की नेतृत्व क्षमता ही थी जिससे 24 दलों को इकट्ठा रखकर अटल जी ने एनडीए की निर्विवाद रूप से सरकार चलाई। अटल जी का जीवन बेहद ही सादगी भरा रहा है,आप देश के पहले प्रधानमन्त्री रहे है जिन्होंने गैर काँग्रेसी प्रधानमंत्री के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता को अटल बिहारी बाजपेयी के व्यक्तिव से सिख लेनी चाहिए।
इस अवसर पर अरविन्द सिंह,मुन्ना दुबे, विजय नारायण शर्मा,आलोक जायसवाल अरिजीत सिंह,आनन्द प्रताप सिंह,प्रवीण गुप्ता,संजीव जायसवाल,संजय पाण्डेय,कृष्ण कान्त राय,राजीव जौहरी,संजय मौर्या,आनन्द रैकवार,विजय राजभर विनोद गुप्ता आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।