अपना जिला

भाजपा का मिलेनियम वोटर महाअभियान कार्यशाला का आयोजन

मऊ। मिलेनियम वोटर महाअभियान 2018 की कार्यशाला रविवार को भुजौटी स्थित एस आर प्लाजा में आयोजित की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री विनोद राय ने पार्टी की सफलता में युवाओं के महत्त्व को बताते हुए कहा कि युवाओं की बदौलत ही पार्टी ने विगत चुनावों में निरंतर सफलता हासिल की है। इस अभियान के तहत 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवकों एवम युवतियों को नया मतदाता बनाकर पार्टी से जोड़ने का काम किया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने इस अभियान के तहत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के जिला प्रवासी पुरुषार्थ सिंह ने कार्यकर्ताओं को नए मतदाता बनाने का लक्ष्य बताते हुए पार्टी के इस अभियान की रूपरेखा रखी । प्रशिक्षण कार्यशाला को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र राय शर्मा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालान युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मदनचंद्र देववंशी ने किया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जलज सिंह ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवम युवा मोर्चा के सुनील यादव, दिव्येन्दु राय, अमन राय, विजयशंकर सिंह, पारसमणि सिंह दीपू, विनोद गुप्ता, राजीव पाण्डेय, सुधीर दुबे, महेंद्र मद्देशिया, आदित्य सिंह, दिलीप सिंह, पंकज सिंह सहित सैकङों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिलामहामंत्री प्रवीण गुप्ता, महामंत्री आनंद प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, कवल गिरी मनोज राय, संजय पाण्डेय, संजीव जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *