खास-मेहमान

भाजपा कार्यालय पर डिंपल का स्वागत, मनोज राय संग रविभूषण भाजपा शामिल

मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मऊ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी संजीव कुमार जायसवाल,”डिम्पल” का जनपद कार्यालय पर कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज राय एवं पूर्व जिलापंचायत सदस्य रवि भूषण प्रताप सिंह के भाजपा में सम्मिलित होने तथा संजीव जायसवाल के नामांकन की सूचना पर भाजपा कार्यालय पर सुबह से ही काफी गहमा गहमी थी। भाजपा कार्यालय पर पंहुचने के पश्चात संजीव जायसवाल ,मनोज राय तथा रवि भूषण प्रताप सिंह को कार्यकर्ताओ ने फूलमालाओं से लाद दिया व भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद तथा भारत माता की जयकार के गगनभेदी नारो से पूरा माहौल गूंज उठा।
तदोपरांत भाजपा कार्यालय में रविभूषण प्रताप सिंह व मनोज राय का माल्यार्पण करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और दोनों नेताओं को भाजपा में सम्मिलित होने की घोषणा की।
कार्यकर्ताओ के स्वागत से अभिभूत भाजपा से नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद हेतु अधिकृत प्रत्यासी संजीव जायसवाल ने कहा कि मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को जिस प्रकार का स्नेह पार्टी द्वारा आज मुझे दिया गया है उसका मैं आजीवन ऋणी रहूंगा और आज जिस प्रकार का समर्थन मुझे मिला है उससे यह साबित हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी का कोई विकल्प नही है, और मुझे पूर्ण विश्वास है कि सिर्फ मऊ में ही नही बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में कमल खिलेगा।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह,अमरनाथ दुबे,भरत लाल राही,माधवेन्द्र मिश्र,गनेश सिंह,संतोष सिंह,आनंद प्रताप सिंह,प्रवीण गुप्त,कृष्ण कान्त राय,अरुण सिंह,विजय राजभर,दीनबन्धु राय,अरिजीत सिंह,रमेश राय,संजय पाण्डेय,राकेश मिश्र,अशोक सिंह,आनंद सिंह रैकवार आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *