चर्चा में

बैलगाड़ी से लगे ढोने बालू के अवैध धन्धेबाज

मर्यादपुर। खनन को लेकर प्रदेश सरकार जहां सख्त है तो वहीं खनन माफ़िया, तू डाल-डाल तो मैं पांत-पांत कि तर्ज पर नया हथकंडा अपनाते हुए अब बैल गाड़ी के जरिये सफेद बालु खनन कर क्षेत्र के विभिन्न अंचलो मे भेज कर इस अवैध कार्य को रात के अंधेरे मे अंजाम दे रहे हैं। ऐसे खनन के अवैध धन्धाबाजों की सूचना जैसे ही पुलिस को प्राप्त हुई की रामपुर बेलौली के चौकी प्रभारी सचितानन्द ने सोमवार कि भोर मे बेलौली के समीप सफेद बालू लाद कर ले जा रहे चार अदद बैलगाड़ी को पकड़ते हुए सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया। पकड़े गये, बैल गाडी चालकों ने अपना नाम सर्वदेव यादव निवासी सोनाडीह जनपद बलिया, हरी राम व उपेन्द परसिया मधुबन व ओमप्रकाश तिघरा बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *