अपना जिला

बेसिक शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए अंजनी कुमार सिंह सम्मानित

■ राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा अंजनी कुमार सिंह को राज्य स्तर पर नाट्य पुरस्कार से सम्मानित करने पर जनपद के शिक्षकों में हर्ष

मऊ। बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को राज्य स्तर पर सम्मानित करने व उनके शिक्षण विधाओं से अन्य शिक्षकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा समय-समय पर कहानी एवं क्राफ्ट के आधार पर शिक्षण सम्बन्धी प्रतियोगिता, नाट्य प्रतियोगिता, आदर्श पाठ योजना प्रतियोगिता एवं आई.सी.टी. आधारित कक्षा शिक्षण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें विभिन्न जनपद से चयनित शिक्षकों को राज्य स्तर पर आज दिनांक 30 सितंबर 2019 को एस.सी.ई.आर.टी. के सभागार में संस्था के निदेशक संजय सिन्हा व संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया है। परिषद की ओर से आयोजित नाट्य प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल से मात्र एक विजेता के रूप में जनपद मऊ के प्राथमिक विद्यालय कइयां (रतनपुरा) के सहायक अध्यापक अंजनी कुमार सिंह ने शहर का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। ज्ञात हो कि अंजनी कुमार सिंह को उनके आई सी टी आधारित प्रभावी शिक्षण , उत्कृष्ट विद्यालय व्यवस्था एवं नवाचारी शिक्षक के रूप में राज्य स्तर पर यह तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इसके पूर्व भी उन्हें आई.सी.टी. पुरस्कार एवं उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। अंजनी कुमार सिंह का विद्यालय जनपद के श्रेष्ठ विद्यालयों में गिना जाता है।
अंजनी कुमार सिंह ने विद्यालय के भौतिक परिवेश को बेहतर करने के साथ साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का कार्य किया है जिसके कारण प्रदेश में विशिष्ट स्थान बनाए हुए हैं। इनके विशिष्ट कार्यों की चर्चा करें तो प्राथमिक विद्यालय, कइयां (रतनपुरा) के शिक्षक अंजनी कुमार सिंह द्वारा विद्यालय के भौतिक परिवेश को सुधारने के साथ-साथ शैक्षिक परिवेश को सुधारने का कार्य किया गया है। यहां के बच्चे विभिन्न मंचों पर शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न खेलों में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इनके द्वारा योगा व स्मार्ट क्लास द्वारा रुचिकर शिक्षा दी जा रही है। विद्यालय के बच्चे पी.टी. एवं विशेष प्रदर्शन में प्रदेश स्तर पर रजत पदक प्राप्त कर चुके हैं।
नाट्य पुरस्कार के लिए चयनित होने पर जनपद के शिक्षा अधिकारियों व शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। खण्ड शिक्षा अधिकारी रतनपुरा डाक्टर राजेश कुमार चतुर्वेदी, डॉ अलका राय, डॉ एस एन राय, डॉ अमित सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, शाहनवाज खान, ज्ञान चन्द कन्नौजिया, धनन्जय शर्मा, मनोज कुमार सिंह, मु0आसिफ, खुर्शीद अहमद, राजकुमार वर्मा, अमरजीत सिंह, राजेश राय, स्वतंत्र श्रीवास्तव, धनन्जय सिंह ,पवन सिंह, विनोद सिंह, पारस चौहान, राजेश कुमार, लालसा सिंह, अंजलि वर्मा, नन्दिनी तिवारी, सरिता सिंह, जयप्रकाश सिंह आदि ने पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *