बेशर्म ! विवाहित मामा ने भांजे की पत्नी से रचाई शादी
(आनन्द कुमार)
समाज में कुछ लोग कभी कभी ऐसा कर जाते हैं कि उनके खुद के कारनामे से भले ही उनको शर्म न आए लेकिन समाज खुद शर्म से पानी पानी हो जाता है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र के हटवा गांव निवासी भांजे की पत्नी से उसके ही सगे शादीशुदा मामा की घर आते जाते आंखे चार हो गईं। जब मामा के इस घटिया कृत्य की जानकारी लोगों को हुई तो इसका विरोध हुआ तो मामा गलती मानने की बजाय भांजी पतोह से ही शादी के लिए अड़ गए। मामला जब परिजन व रिश्तेदारी में हल नहीं हुआ तो थाने पहुंचा। वहां भी बात सामाजिकता न हो सकी। काफी मान मनौव्वल के बाद तीनों पक्ष शादी के लिए राजी हुए। लिखा पढ़ी के बाद मामा व भांजे की पत्नी से शादी की सहमति बनी।
टिसौरी चोलापुर वाराणसी निवासी महेंद्र मिश्र जिसके बहन की शादी हटवा गांव में हुई है। यहां पर मामा का अक्सर आना जाना बना रहता था। इसी बीच अपने सगे भांजे की पत्नी से मामा की आंखे दो से चार हो गई। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा तो फिर क्या कहने। मामा और भांजे की पत्नी के बीच प्रेम प्रपंच की बातें धीरे धीरे सार्वजनिक हुई तो उसका भांजा व परिजन विरोध करने लगे। बात इतनी बढ़ी की मामला थाने पहुंच गया। दोनों शादी के लिए अड़ गए।मान मनौव्वल के बाद तीनों पक्षों विवाहिता, मामा व भांजे में लिखित समझौता हुआ। मामा व भांजे की पत्नी से शादी की सहमति बनी।

