चर्चा में

बेशर्म राजनीति : पूर्व सांसद रमाकांत व देवेन्द्र ने एक दूसरे को ललकारा, दी तहरीर

■ रमाकांत ने करणी सेना के जिलाध्यक्ष को खुला चैलेंज देते हुए कहा है कि उनकी माँ ने इतना दूध ही नही पिलाया है कि वे सामने से लाठी चला सके

■ करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष कुँवर देवेंद्र सिंह ने कोतवली में रमाकांत यादव के खिलाफ राजपूत समाज को अपमानित करने और वयमनश्यता फैलाने के लिए दी तहरीर

मऊ। आजकल मऊ की राजनीति दिलचस्प हो चुकी है, आलम ये है कि नेतागण छोटी-छोटी बातों को लेकर एक दूसरे पर जातिसूचक शब्दों से हमला करना भी नहीं छोड़ रहे हैं।
मामला यह है विगत दिनों कलेक्ट्रेट परिसर में हुए सपा नेता महेंद्र चौहान के मारपीट के मामले को लेकर आज़मगढ़ के सपा नेता व पूर्व सांसद रमाकांत यादव के बयान से मामला और भी गरमाता दिख रहा है। बुधवार को आज़मगढ़ के सपा नेता रमाकांत यादव ने अपने बयान में करणी सेना के जिलाध्यक्ष को खुला चैलेंज देते हुए कहा है कि उनकी माँ ने इतना दूध ही नही पिलाया है कि वे सामने से लाठी चला सके और वहीं करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह की माँ ने दूध पिलाया हो तो वे निहत्थे महेंद्र चौहान पर वार ना करके हमारे सामने आकर वार करें तो हम जानेंगे कि उनकी माँ ने कितना दूध पिलाया है ।
फिर क्या था करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष कुँवर देवेंद्र सिंह परिहार ने कोतवली में जाकर रमाकांत यादव के राजपूत समाज को अपमानित करने और वय मनश्यता फैलाने के लिए रमाकांत यादव के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने भी सपा नेता रमाकांत यादव पर पलटवार करते हुए रमाकांत यादव के खिलाफ तहरीर देते हुए कहा है कि जहां बुलाना चाहें जगह बताए हम वहां आने के लिए तैयार हैं,जो भी हो करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष और सपा नेता महेंद्र चौहान के बीच हुये मारपीट के बाद जिस प्रकार से नेता निचले स्तर की जातीय वोटो के राजनीति पर उतर आए है , वो किसी भी स्वच्छ राजनीति के चरित्र को ठीक नही दरसाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *