अपना जिला

बिल्थरारोड नपं अध्यक्ष ने समर्थकों संग मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

बिल्थरारोड / बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी का जन्मदिन जहां भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है वहीं नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त ने कार्यकर्ताओं संग धूमधाम से उनका जन्मदिन केक काटकर मनाया।
गुरुवार को नंप कार्यालय पर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने समर्थकों संग केक काटकर उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि आज देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में मोदी जी के टक्कर का कोई नेता नहीं है। कहा कि देश ने अबतक कई प्रधानमंत्री दिए पर आजतक कोई इतनी लोकप्रियता नहीं हासिल कर सका। कहा कि विकासशील देश भी उनकी क्षमता को स्वीकार करते है और आने वाले समय में देश को उनके नेतृत्व में पुनः विश्व गुरु बनना तय है। इसी के साथ उन्होंने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए एक दूसरे को केक खिलाया। इस अवसर पर भाजपा नेता सतीश राव अंजय, राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, पंकज मोदी, आलोक कुमार गुप्ता, शिवमंगल गुप्ता विक्की सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *