चर्चा में

बलिया के युवा उद्यमी का मोदी ने पीठ थपथपाया, दिया शाबाशी

बिल्थरारोड/बलिया। एक बार फिर बागी बलिया जनपद चर्चा में है और यह चर्चा प्रधानमंत्री हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के द्वारा बलिया के युवा उद्यमी को शाबाशी देने के साथ शुरु है। बागी बलिया का यह चर्चा बलिया जनपद के एक एक अवाम के लिए गर्व की बात है।
8 अप्रैल 15 को शुरू हुए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 3 सफल वर्ष बीतने पर 11 अप्रैल दिन वृहस्पतिवार को पीएम हाउस में देश के प्रत्येक राज्य से चयनित सफल उद्यमियों का प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय निश्चित था। उसी मुलाकात में बलिया जनपद के बेल्थरा रोड तहसील अंतर्गत हबसापुर गांव निवासी बृजेंद्र सिंह उर्फ शोले सिंह का नाम भी जुड़ा था।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सफल उद्यमियों की एक मीटिंग वृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में पीएम हाउस में हुई। जिसमें अन्य लोगों के साथ हरियाणा राज्य के फरीदाबाद से सुपर कंट्रोल एंड आटोमेशन नामक कंपनी का चयन हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया के तहत मुद्रा योजना के लाभार्थी उद्यमियों की पीठ थपथपाते हुए निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। दूरभाष पर अपना मऊ के संवाददाता को उक्त की जानकारी से अवगत कराते हुए कम्पनी के प्रोप्राइटर श्री सिंह ने कहा कि मेक इन इंडिया विजन को निरंतर धार देने की दिली कामना ने एक छोटे से गांव में रहने वाले ग्रामीण को प्रधानमंत्री के स्नेह का पात्र बनाया। कहा कि इस योजना का लाभ ग्रामीण भी उठा सकते हैं।
श्री सिंह सहित अन्य उद्यमियों को प्रधानमंत्री ने न सिर्फ शाबाशी दी बल्कि आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। श्री सिंह का चयन होने पर क्षेत्र सहित पूरे जनपद का मान बढ़ गया है। जिसको लेकर क्षेत्रवासियों सहित गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *