अपना जिला

मऊ में पहली बार प्रकाश हास्पिटल में मात्र 70 हजार में घुटने का सफल प्रत्यारोपण

मऊ। नगर के प्रकाश हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर के जोड़ एवं प्रत्यारोपण सर्जन डॉ. बीके पांडेय, डॉ. अखिलेश बरनवाल, डा. पीके पांडेय के द्वारा मऊ जनपद में पहली बार घुटने का सफल प्रत्यारोपण किया गया। सफल प्रत्यारोपण करने के बाद प्रकाश हॉस्पिटल के डा.बीके पांडेय ने बताया कि मऊ में पहली बार इस सफल आपरेशन का श्रेय प्रकाश हास्पिटल को जाता है। उन्होंने बताया कि मात्र 70 हजार रुपये में सर्जरी व रुम खर्च सहित इस आपरेशन को किया गया। उन्होंने बताया कि अन्य शहरों में घुटने का प्रत्यारोपण 3 से 4 लाख रुपए में होता है। लेकिन हमारे यहां इस जटिल समस्या की सर्जरी खर्च मात्र ₹70000 में किया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि इलाज के बाद मरीज 6 घंटे में खड़ा होकर चल सकता है और सर्जरी के बाद 16 हफ्ते के बाद एक आम आदमी जैसे चलना-फिरना कर सकता है। डा. पाण्डेय ने कहा कि सर्जरी उन लोगों में एक समय के बाद अति आवश्यक है जिनका घुटना ठीक से काम नहीं करता और और वह दिन चर्या करने में असमर्थ है। डा. पाण्डेय ने बताया कि 55 वर्ष के राम अवध चौहान पुत्र स्वर्गीय बी. चौहान ग्राम चालहा पोस्ट खिरिया रानीपुर, मऊ का सफल आपरेशन किया गया।
इस दौरान हॉस्पिटल के प्रबंधक मनीष कुमार राय ने बताया कि सस्ते दर पर लोगों को इस जटिल समस्या से मुक्ति दिलाना ही उनका लक्ष्य है। इस अवसर पर डॉक्टर आनंद पांडेय, डॉक्टर नितीश राय, डॉक्टर आशीष तिवारी, डॉक्टर पवन तिवारी डॉ पी के राय, अंगद, मनीष पांडेय, जितेंद्र सिंह, दुर्गेश सिंह, अनिल, जयदी,प सतीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

One thought on “मऊ में पहली बार प्रकाश हास्पिटल में मात्र 70 हजार में घुटने का सफल प्रत्यारोपण”

  • RATNESH SINGh

    There is need of initiation of concessional charges by all hospital in Mau on the basis of Domicile of Mau so that nearby district patient will also come here.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *