बलिया के पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड पर मुहम्मदाबाद के पत्रकारों ने जताया रोष
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) तहसील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक अपात बैठक कार्यालय पर हुई। बैठक मे बलिया के राष्ट्रीय सहारा टीवी चैनल के वरिष्ठ पत्रकार रतन सिंह की सोमवार की रात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या किये जाने को लेकर रोष व्यक्त करते हुए हत्यारो की तत्काल गिरफतारी व मृतक के परिजनो को 50 लाख रूपय आर्थिक सहायता देने तथा मृतक की पत्नी को नौकरी देने की मांग की गई। अंत मे दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सर्वसम्मत से यह भी प्रस्ताव पास हुआ कि मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी दिया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष सरफराज अहमद, संचालन महामंत्री अनन्त कुमार आजाद ने किया। बैठक मे तहसील के पत्रकार संतोष कुमार जायसवाल, आनन्द कुमार गौतम, राजेश जायसवाल, प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, दूधनाथ, रमेश यादव, खुर्शीद कमाल, हारून खां सहित अन्य पत्रकार भी मौजुद रहे।

