बदमाशों ने असलहा सटाकर सर्राफा व्यवसाई को लूटा
मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ। कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गोहना- चिरैयाकोट मुख्य मार्ग पर स्थित भुजही मोड़ के समीप दो मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाई सुनील वर्मा निवासी मोहम्मदाबाद कस्बा मुहल्ला गोलवार टोला जिस की दुकान धरोहिया मोड़ पर है, दुकान बंद कर शुक्रवार को लगभग 7:30 बजे मोहम्दाबाद गोहना अपने घर आ रहा था कि भुजही मोड़ के पास मोहमदाबाद गोहना की तरफ से दो मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने रोककर कट्टा सटा दिया तथा झोले में रखे लाखों रुपए के जेवरात लेकर आजमगढ़ की तरफ चंपत हो गए। इसकी जानकारी सराफा व्यवसाई ने कोतवाली पुलिस को तुरंत दी। जानकारी पर पुलिस उपाधीक्षक मोहम्दाबाद गोहना ने जगह-जगह चेकिंग प्रारंभ करा दिया है । कोतवाल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।

