फेसबुक पर महिला ने दोस्ती कर, 1.29 लाख की ठगी की
बाराबंकी जनपद में फेसबुक पर महिला से फ्रेंडशिप के बाद एक युवक हुआ 1 लाख 29 हज़ार की आनलाईन ठगी का शिकार हुआ है। सोशल मीडिया के माध्यम से महिला ने युवक को 4.6 मिलियन डॉलर देने का लालच देकर की ठगी की। महिला भारत मे बसने का धोखा देकर युवक से मांगी थी इंडियन करेंसी। नगर कोतवाली के आज़ाद नगर का मामला , पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू की।

