अपना जिला

फारच्यूनर के साथ अर्न्तप्रान्तीय शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

मऊ। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 08.07.2018 को थाना रानीपुर पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी थाना प्रभारी संजय कुमार सरोज मय हमराहियान के साथ जब जरिये मुखबिर की सूचना पर कि एक व्यक्ति फारचूनर गाड़ी मऊ से लेकर आ रहा है और चिरैयाकोट की तरफ जाएगा इस सूचना पर विश्वास करके हमराहियान को मंशा मुखबिरी बताकर आपस में योजना बनाकर मौके से मुखबिर को साथ लेकर पलिया मोड़पर पहुँचकर मऊ की तरफ से आने वाली गाड़ियों को चेक करने लगे कि थोड़ी देर बाद ही मऊ शहर की तरफ से एक चार पहिया वाहन तेज रफ्तार से आते हुए दिखाई दिया टार्च की रोशनी देकर रुकने का इशारा किया गया एकाएक पुलिस को देखकर चालक गाड़ी रोककर उक्त चार पहिया वाहन से उतरकर पीछे की ओर भागने लगा पुलिस कर्मियों द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम गौरव पुत्र अनिल राय निवासी भटकुआ पट्टी थाना दक्षिण टोला मऊ बताया गया भागने का कारण पूछने तथा गाड़ी का कागज माँगने पर बताया गया कि यह गाड़ी चोरी की है तथा इस गाड़ी पर जो नम्बर लगा है वह फर्जी है जो अपने साथी राहुल यादव पुत्र रामविजय यादव निवासी अमरहट थाना सराय लखन्सी मऊ के साथ मिलकर गोवा प्रांत से कलंगुट बीच से चुराए हैं इसकी पहचान छुपाने के लिए फर्जी नम्बर लगाए हैं तथा अभियुक्त द्वारी यह भी बताया गया कि उनके द्वारा मोटरसाइकिल की भी चोरी की जाती है आज भी उसके साथी मोटरसाइकिल चोरी के लिए ही कही गए है। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 165/18 धारा 41, 411, 420,  467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त 1. गौरव राय पुत्र अनिल राय निवासी भटकुआ पट्टी थाना दक्षिण टोला मऊ।

वांछित अभियुक्त 1. राहुल यादव पुत्र रामविजय यादव निवासी अमरहट थाना सरायलखन्सी मऊ 2. अभिषेक सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी बरलाई थाना सरायलखन्सी मऊ।

गिरफ्तारकर्ता टीम में संजय कुमार सरोज थाना प्रभारी थाना रानीपुर, उ0नि0 रुस्तम खाँ थाना रानीपुर, एचसीपी सेनापति सिंह आ0 शशीकान्त मणि त्रिपाठी, आ0 राजकुमार ओझा, आ0 आशुतोष दूबे, आ0चालक कल्पनाथ यादव। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 5000/ रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *