अपना जिला

फाइन आर्ट सेंटर के कलाकारों ने फूलों की रंगोली बना पुष्पांकन का किया आयोजन

आजमगढ़। रंगों की आकर्षक रंगोली बना अपने कला कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी फाइन आर्ट सेंटर आजमगढ़ की बेटियों ने बसंतपंचमी के अवसर पर फूलो की रंगोली बनाकर अपनी अलग सोच को प्रदर्शित किया है। फाइन आर्ट सेंटर के कलाकारों द्वारा हर बार कुछ अलग करने की सोच व उनका जज्बा के आगे बार-बार मन नमन् करने को कहता है। दो दिवसीय इस प्रदर्शनी में स्वाति व प्रिया ने मां सरस्वती का चित्र अंकित किया तो सुहानी संचिता, आशिनी व पूजा ने फूलो से वीणा का चित्र बनाया।अनीता, नेहा,श्लोका ने स्वास्तिक व ॐ अंकित किया। सहजप्रीत, वैष्णवी, आस्था, आकृति, श्रीयांशी, अर्चिका, ईशा,मानवी,गुनी,कृष्णा, मुस्कान,यशा,मान्या, दीपिका सहित कुल 25 कलाकारों को फूलो से रंगोली बनाने का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। सेंटर की निदेशक डॉ लीना मिश्रा ने बताया कि भारतीय संस्कृति में बसन्तपंचमी का पर्व उल्लास और उमंग का त्यौहार माना जाना है। ज्ञान की देवी मां सरस्वती की कृपा जीवन मे बनी रहे इसलिए इस दिन उनकी उपासना की जाती है। इसमे पीले रंग का बहुत महत्व है। हम कलाकारों ने इस बार पीले रंग के फूलों का अधिकांश उपयोग कर बसन्तपंचमी का त्यौहार कलात्मक ढंग से मनाया।
पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सभी कलाकारों ने मंदिर या किसी सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम से बचे व अनुपयोगी फूलों का इस्तेमाल कर इन रंगोली को बनाया है।आज सरस्वती पूजन के साथ यह कार्यशाला सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *