Uncategorizedअपना जिला

फन्टासिया वाटर पार्क एवं रिसोर्ट सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

मऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के जाने-माने योग गुरु अश्वनी सिंह की देखरेख में रतनपुरा स्थित फन्टासिया वाटर पार्क एवं रिसोर्ट सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। योग गुरु ने मौजूद लोगों को प्रतिदिन छोटे-छोटे योग के टिप्स बताएं। उन्होंने बताया कि हम नित्य इस प्रकार के योग्य करके ना सिर्फ निरोग रह सकते हैं बल्कि अपने शरीर को भी फिट रख सकते हैं। योग गुरु ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योग के प्रति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों को जागरुक करने का जो कार्य किया गया वह अति प्रशंसनीय और सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री के सपनों के अनुरूप भारत के निर्माण में कदम से कदम मिलाना चाहिए। ताकि स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत की परिकल्पना पूरी हो सके। इस अवसर पर प्रमुख रुप से डॉ सिद्धार्थ एस आनंद, डा. शमीउल्लाह, बृजेश गिरी, मंटू सिंह, शंभुनाथ गुप्ता, वीपी सिंह, दिनेश सहित फंटासिया वाटर पार्क के समस्त कर्मचारी मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *