Uncategorized

प्रियंका चोपड़ा ने क्यों पोस्ट की बचपन की तस्वीर?

इस तस्वीर में आप उस बच्ची को देख रहे हैं. जिसको दुनिया आज बॉलीवुड और हॉलीवुड की स्टार प्रियंका चोपड़ा के नाम से जानती है. दरअसल प्रियंका ने खुद अपने सोशल प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को पोस्ट की है. और इस तस्वीर के जरिए वो अपने दिल की बात अपने फैन्स से कहना चाहती हैं. इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा है कि वो अपनी एक पुरानी याद साझा करने जा रही हैं. प्रियंका ने बताया कि इस तस्वीर में वो अपनी मम्मी-पापा के गोद में हैं. जब वो केवल कुछ महीनों की थीं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनके पिता डॉक्टर होने के साथ-साथ एक कलाकार भी थे. उन्होंने बताया कि जो तस्वीर आप देख रहे हैं. उसमें एक पेंटिंग है जिसे उनके पिता ने बनाई है. प्रियंका ने ये भी बताया कि उन्होंने खुद भी इस तस्वीर को पहली बार देखा. प्रियंका की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पसंद किया और अपनी प्रतिक्रियाएं दी. गौरतलब है कि प्रियंका इन दिनों अपने काम के सिलसिले में विदेश दौरे पर हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *