Uncategorized

प्राथमिक शिक्षक संघ नवानगर का शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी व अभिनंन्दन समारोह सम्पन्न

सिकन्दरपुर/बलिया। क्षेत्र के जुनियर हाईस्कूल सिकन्दरपुर के प्रागंण मे प्राथमिक शिक्षक संघ नवानगर द्वारा “शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं अभिनन्दन समारोह” का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित करके किया गया,इस दौरान “शिक्षक एकता, जिन्दाबाद के नारों से पुरा प्रांगण गुंजायमान हो उठा।
इस समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्रा० शि० संघ बलिया के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह,विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० राजेश पाण्डेय रहे,सभी अतिथियों का स्वागत्त प्राथमिक शिक्षक संघ नवानगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील कुमार न नवनिर्वाचित मंत्री विनय कुमार यादव ने सभी को माला पहनाकर किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने सबसे पहले नवानगर ब्लॉक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री को बधाई दी,अपने आगे के संबोधन मे उन्होंने नित प्रतिदिन शिक्षा के हो रहे आधुनिकीकरण पर चिन्ता जताया व प्राथमिक विद्यालयों मे तमाम तरह की जमीनी कमियों को दुर करने के लिये सभी शिक्षकों को एकजुट होकर काम करने की सलाह दी,साथ ही उन्होंने कहा की शिक्षकों की हर समस्या का निदान कराया जायेगा।
प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित नवानगर के अध्यक्ष सुशील कुमार ने अपने संबोधन मे 10 सूत्रीय विंदु शिक्षकों की समस्या पर रखा एवं कहा की शिक्षक हमें सहयोग करें तो अधिकारियों से दबाव के साथ कार्य कराएंगे शिक्षकों की समस्या निवारण कराने में संगठन कभी भी पीछे नहीं हटेगा।
इस कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय गोसाईपुर के सहायक अध्यापक व क्षेत्र के जाने माने गायक सुनिल कुमार ने अपने टोली के साथ प्रेरणास्रोत गीत व गानों को प्रस्तुत कर उपस्थित जनमानस को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया व सभी का मन मोह लिया,जूनियर हाईस्कूल सिकन्दरपुर की छात्राओं ने भी कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और खुब तालियां बटोरी।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्रा० शि० संघ बलिया के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राय,मंत्री तेजप्रताप सिंह के साथ प्राथमिक शिक्षक संघ नवानगर के उपाध्यक्ष शेख वसी अहमद,मोहनकांत राय ,लल्लन शर्मा, विद्याशंकर तिवारी, अनिल कुमार सिंह, भूपेंद्र कुमार यादव,संगठन मंत्री आलोक कुमार यादव,श्रीमती निर्मला राय,रविशंकर वर्मा, एबादुल्ला वाहिदी, अशोक कुमार,संयुक्त मंत्री सच्चिदानन्द,कोषाध्यक्ष मोहनप्रताप गुप्ता,मीडिया प्रभारी राधेश्याम सिंह कुशवाहा,श्रीमती मीना देवी,पवन पाण्डेय, मुनीन्द्र यादव,सुनिल कुमार,लेखाकार हसमत अली,आय व्यय निरीक्षक मनोज कुमार के अलावा पुरे नवानगर ब्लॉक से आये सैकड़ों शिक्षक व शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के समापन पर नवानगर ब्लॉक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री ने सबका मुँह मीठा कराया,इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश राय व संचालन मोहनकांत राय ने किया।

*रिपोर्ट-विनोद कुमार गुप्ता*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *