प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षक दिवस का आयोजन
मऊ। प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर पर शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद की जिलाध्यक्ष डा. अलका राय थीं । विशिष्ट अतिथि रामप्रताप सिंह व प्रेम गोंड़ तथा डा. एस एन राय थे । ग्राम प्रधान मोलनापुर पवन कुमार सिंह द्वारा शिक्षा क्षेत्र रतनपुरा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सैंकड़ों शिक्षकों को पेन व डायरी देकर शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर उपस्थित शिक्षको को संबोधित करते हुए डा. राय ने कहा कि अपने सुनहले अतीत से सीख लेकर भारत के उज्ज्वल भविष्य की परिकल्पना को साकार रुप देना है, जिसमे शिक्षको की भूमिका निर्णायक होगी। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से श्री तपेश्वर राम, सुनील सिंह, सच्चिदानंद यादव, श्रीकान्त यादव, अंजनी कुमार सिंह, राजेश कुमार, कुंज गुप्त, अंजली वर्मा, ज्ञानचंद, राजकुमार, शम्भुनाथ, उग्रसेन आदि थे।

