अपना जिला

प्राथमिक विद्यालय माउरबोझ में साक्षरता जागरूकता रैली निकाली गयी

घोसी/मऊ। क्षेत्र के माउरबोझ स्थित इंग्लिश मीडियम में बदले प्राथमिक विद्यालय द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत साक्षरता जागरूकता रैली सोमवार को निकाली गयी। साक्षरता जागरूकता रैली को उपजिलाधिकारी डा राजेश कुमार द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साक्षरता जागरूकता रैली गांव के हर मोहल्ले के भ्रमण करने के बाद विद्यालय पर वापस हुई। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी डा राजेश कुमार ने कहा कि सरकार की मनसा है कि कोई भी बच्चा जो कि 6वर्ष से लेकर 14वर्ष का है। वह विद्यालय पढ़ने जरूर जाये। कक्षा एक से लेकर 8तक कि शिक्षा पूरी तरह निःशुल्क है। सरकार द्वारा सभी को निःशुल्क दो सेट गणवेश,जूता मोजा, स्वेटर दिया जारहा है। दोपहर में भोजन की व्यवस्था है। सभी अभिभावक इस का लाभ ले। इसके लिये सभी का नामांकन जरूरी है।जब शिक्षित होंगे तभी आगे बढेगे।शिक्षक बन्धु घर घर जाकर बच्चों का खास कर बच्चियों के शतप्रतिशत नामांकन करावे। इस अवसर नवनियुक्त प्रधानाध्यपक प्रदीप वर्मा,ए बी आर सी अनिल श्रीवास्तव,विनोद यादव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *