अपना जिला

प्रधानमंत्री आज वाराणसी में, रिंग रोड और बाबतपुर एयरपोर्ट रोड का करेंगे उद्घाटन

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सोमवार 12 नवंबर को वाराणसी में दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनकी कुल लंबाई 34 किलोमीटर है और इसके निर्माण पर 1571.95 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, नौवहन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ होंगे। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हरदुआ में रिंग रोड तिराहा पर दोपहर बाद कार्यक्रम आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *