खास-मेहमान

प्रथम प्रयास में मऊ के यशमीत का NDA में चयन पूरे देश में 42वीं रैंक

(आनन्द कुमार)

मऊ। इरादे मजबूत हो, मन में देश सेवा का जज्बा हो, हौसलों को पंख हो तो फिर मंजिल कोई रोक नहीं सकता, रास्ते में कोई टोक नहीं सकता और इन्हीं हौसलों की बदौलत जब 17 साल का किशोर भारत सरकार के (एनडीए) नेशनल डिफेंस एकेडमी एंड नेवल एकेडमी की परीक्षा 2019 द्वितीय में पूरे भारत में 42 वी रैंक लाता है तो उसके लिए, परिवार के साथ-साथ मऊ सहित पूर्वांचल व उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की कोई और बात नहीं हो सकती।
मूल रूप से मऊ जनपद के ग्राम सिकरियां, मेउड़ी थाना हलधरपुर निवासी तथा नगर के निजामुद्दीनपुरा के रहने वाले अधिवक्ता विनोद कुमार पांडेय एवं प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका श्रीमती आभा पांडेय के पुत्र यशमीत पांडेय ने अपने प्रथम प्रयास में (एनडीए) नेशनल डिफेंस एकेडमी एंड नेवल एकेडमी की परीक्षा 2019 में 42 वीं रैंक लाकर पूरे देश सहित जनपद को गौरवांवित किया है। आपको बताते चलें कि वर्ष 2019 एनडीए द्वितीय की परीक्षा में पूरे देश में लगभग 7 लाख बच्चे शामिल हुए थे जिसमें से 7125 बच्चे रिटेन परीक्षा पास किए थे। जिसमें से 662 बच्चों का सलेक्शन एनडीए के लिए हुआ। जिसमें यशमीत पाण्डेय ने अपने प्रथम प्रयास में पूरे देश में 42वीं रैंक प्राप्त किया है। यशमीत हाई स्कूल की परीक्षा सनबीम एकेडमी वाराणसी से पास किए हैं तथा वर्तमान में इंटरमीडिएट की परीक्षा नवउदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल दिल्ली से पास किए हैं। यशमीत के बड़े पिताजी सेवा निर्मित डीआईजी जेल उत्तर प्रदेश सरकार जे.बी. पांडेय हैं तथा उनके बड़े पापा सुरेंद्रनाथ पांडेय रिटायर्ड सूबेदार मेजर आर्मी एवं उमेश चंद्र पांडेय मुंबई हाई कोर्ट में अधिवक्ता है। यशमीत ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिजनों, मित्रों के साथ साथ लक्ष्य एकेडमी को दिया तथा अपना आदर्श कारगिल सेना में परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा को बताया। यशमीत पाण्डेय ने बताया कि एनडीए में जाने का उनका लक्ष्य देश सेवा है। उनका सपना चीफ ऑफ नेवी बनना है। उनके छोटे भाई दिव्यांश पांडेय 10th में सनबीम एकेडमी वाराणसी के छात्र हैं।
यशमीत के प्रथम प्रयास में मिले इस सम्मान पर घर में खुशी का माहौल है।
इस सफलता पर अधिवक्ता फतेह बहादुर सिंह, रितेश श्रीवास्तव, डॉ. बी एन पांडेय, अधिवक्ता उदय प्रताप सिंह, एडवोकेट अखिलेश सिंह, विनोद कुमार सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, हरिकांत सिंह, अशोक सिंह, विपिन सिंह, अरुण सिंह, आनंद सिंह, संजय त्रिपाठी, आनंद उपाध्याय, आलोक मिश्रा, प्रमोद कुमार सिंह, मनीष गुप्ता ने यशमीत सहित परिजनों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *