पूर्व जस्टिस काटजू ने दी सीएम योगी को सलाह, और जनपदों का नाम बदल दें
यूपी सरकार द्वारा इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने के बाद सोशल मीडिया पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कण्डेय काटजू ने एक पोस्ट कर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सलाह दे डाली है। श्री काटजू ने बकाएदे 18 जनपदों के नाम की सूची जारी करते हुए शहरों के वैकल्पिक नाम की सूची भी जारी की है।

श्री काटजू ने जो वैकल्पिक नाम फेसबुक व ट्विटर सुझाएं हैं उसमें ग़ाज़ीपुर का नाम गणेशपुर, आजमगढ़ का नाम अलकनंदापुर, लखनऊ का नाम लक्ष्मणपुर, फैजाबाद का नाम नरेंद्र मोदीपुर, फतेहपुर का नाम अमित शाहनगर, मिर्जापुर का नाम मीराबाई नगर, अलीगढ़ का अश्वत्थामा नगर, आगरा का अगस्तय नगर, शाहजहांपुर का सुग्रीवपुर, मुजफ्फरनगर का मुरली मनोहर नगर, हमीरपुर का हस्तिनापुर, बुलंदशहर का बजरंगबलीपुर, गाजियाबाद का गजेंद्र नगर, फिरोजाबाद का द्रोणाचार्य नगर, फर्रूखाबाद का अंगदपुर, गाजियाबाद का घटोत्कचनगर, सुल्तानपुर का सरस्वतीनगर, मुरादाबाद का मनकीबात नगर करने का सलाह दिया है।


