मऊ के अजय साहू छत्तीसगढ में बसपा के बने स्टार प्रचारक
मऊ। जनपद के रतनपुरा क्षेत्र निवासी अजय साहू इन दिनों छतीसगढ़ में बहुजन समाज पार्टी को विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर पूरी ताकत से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनके इस मेहनत व लगन पर बसपा जन तो गदगद हैं ही शुभचिंतक व मित्र व व्यापारी समाज भी काफी खुश है।उधर बहुजन समाज पार्टी की सुुप्रिमों बहन कु0 मायावती द्वारा छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का स्टार प्रचारक अजय साहू को घोषित किये जानें पर लोगोंं ने प्रसन्नता व्यक्त किया गया।
उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों की बैठक निजामुद्दीनपुरा स्थित कैम्प कार्यालय पर युवा जिलाध्यक्ष इशरत इकबाल लारी (राजू) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें संगठन के जिलाध्यक्ष भाई अजय साहू को बसपा सुप्रीमो द्वारा मिले इस सम्मान पर प्रसन्नताा व्यक्त किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब व्यापारियों की लड़ाई भाई अजय साहू के नेतृत्व में उ0प्र0 से लेकर छत्तीसगढ़ तक लड़ी जायेगी । इसी क्रम में उ0प्र0 सरकार से माॅग की गयी कि चुनावी घोषणा पत्र में किये गये वादे व्यापारी सुरक्षा आयोग के गठन का शीघ्र मुर्तरूप देने की माॅग की गयी। तथा चेताया गया कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही किया जायेगा । बैठक में मुख्य रूप से जिलाउपाध्यक्ष जफर अहमद जनता, महामंत्री गोपालकृष्ण बरनवाल, विनोद जायसवाल पूर्व जिलाध्यक्ष व्यापार मण्डल, आशीष वर्मा युवा महामंत्री, सादाम अहमद नगर अध्यक्ष, नन्द किशोर गुप्ता, महामंत्री (रनतपुरा), तारीक अंसारी नगर अध्यक्ष युवा, बबलू ठठेरा अध्यक्ष मधुबन, शिवबचन साहू अध्यक्ष चिरैयाकेाट, जावेद अहमद, पुल्लू सर्राफ, राजेश जायसवाल, शाह आलम कुरैशी (मुहम्मदाबाद) नगर कोषाध्यक्ष, सौरभ बरनवाल नगर महामंत्री, विजय बरनवाल (काजू) आदि लोग उपस्थित रहे।

