अपना जिला

अनुप्रिया पटेल ने पार्टी के बलिया कार्यकर्ताओं संग की वर्चुअल रैली

● रैली में कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव के लिए जुट जाने का किया आह्वान

● प्रदेश अध्यक्ष ने जिले के सातों विधानसभा के अध्यक्षों का किया मनोनयन

बलिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने रविवार को जिले के कार्यकर्ताओं के साथ एक वर्चुअल रैली कर उन्हें संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक समीक्षा भी की तथा कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान किया। रैली में प्रदेश अध्यक्ष ने जिले के सातों विधानसभा के अध्यक्षों का भी मनोनयन किया।
वर्चुअल रैली के माध्यम से उन्होंने कार्यकर्ताओं का हाल चाल पूछा तथा उन्हें पंचायत चुनाव की तैयारी करने का निर्देश भी दिया। बैठक से पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व प्रयागराज के सुनारो विधानसभा के विधायक डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज ने बलिया जिला के सातों विधानसभा के अध्यक्षों को मनोनीत किया। मनोनीत अध्यक्षों में सदर बलिया विधानसभा से मुकेश पटेल, रसड़ा विधानसभा से उमेश राजा, बेल्थरारोड विधानसभा से देव मुनि राजभर, बांसडीह विधानसभा से संतोष पटेल, बैरिया विधानसभा से सुनील पांडेय, फेफना विधानसभा से सन्नी पटेल, सिकंदरपुर विधानसभा से संजय सिंह शामिल रहे। वर्चुअल रैली में जिलाध्यक्ष पंकज पटेल, मोहित, गोपाल जी, आकाश, राहुल गुप्ता, सुदामा भाई, धनंजय आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *