पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त कई अधिकारी व कर्मियों को एसपी ने दी भावभीनी विदाई व शुभकामनाएं
मऊ। पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में शनिवार को सेवानिवृत्ति पुलिस कर्मचारियों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवाजी शुक्ला, पुलिस उपाधीक्षक स्वेता आशुतोष ओझा, प्रतिसार निरीक्षक सुदामा राम एवं निम्नलिखित समस्त सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने बालों में प्रमुख रूप से पुलिस उपाधीक्षक अशेषपाल सिंह, आरक्षी चालक गोरखनाथ यादव, मुख्य आरक्षी प्रेमचन्द्र राम, रेडियो उप निरीक्षक कृष्ण कुमार पाठक, मु0आ0 आरमोरर दद्दन राम, मु0आ0 शेषनाथ सिंह, आरक्षी चालक हरखू राम, मु0आ0ना0पु0 चन्द्रमा सिंह, मु0आ0ना0पु0 राम बदन सिंह यादव, आरक्षी चालक दिनेश राम, मु0आ0ना0पु0 नमूना सिंह यादव, मु0आ0स0पु0 महेन्द्र प्रताप सिंह, मु0आ0स0पु0 योगेन्द्र सिंह रहे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त समस्त सेवानिवृत्ति अधिकारी व कर्मचारीगण को श्रीमद भगवद् गीता, साल व छाता देकर भावभीनी विदाई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी।