पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र में तीन मामलों का हुआ निस्तारण
मऊ। पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक आज दिनांक 25.03.2018 को पुलिस लाइन्स स्थित महिला थाना में पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन में सम्पन्न हुई। इसमें कुल 13 परिवारिक मामले आये जिसमें 03 मामलों का हुआ निस्तारण तथा परामर्श केन्द्र के सदस्यो के प्रयास से कंचन निगम व प्रमोद निगम, बेबी व बबलू, रंजना व आजाद ने अपना-अपना मतभेद भुलाकर साथ-साथ रहने को तैयार हो गये वहीं अन्य मामलों में कोई पक्ष उपस्थित नही हुआ तथा पक्षकारों की अनुपस्थित होने के कारण शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि नियत कर नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में परामर्श केन्द्र के सदस्यगण अर्चना उपाध्याय, इब्राहिम सेवक, डा0 एमए खान, मौलवी अरशद, प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह, मुख्य आरक्षी चंदा सिंह, आरक्षी पुष्पा गुप्ता, आरक्षी गीता आदि मामलो के निस्तारण में सहयोग किया।
