पुलिस के सरकारी वाहन में जान से मारने की नियत से स्कार्पियो से टक्कर मारने के मामले में तीन शातिर व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। थाना सरायलखंसी में दिनांक 02.03.2018 को प्रभारी थाना सरायलखंसी संजय सरोज मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान चोरपा कला के पास आ रहे स्कार्पियो वाहन में सवार तीन व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी को गाली देते हुये तथा जान से मारने को ललकारते हुये सरकारी वाहन में जोरदार टक्कर मारकर भागने लगे जिसमें मौजूद पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गये। इस दौरान उक्त वाहन को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उक्त व्यक्तियों द्वारा अपना नाम पता क्रमशः रजनीश तिवारी पुत्र धर्मपाल, सतीश पुत्र सुरेन्द्र, रणजीत सिंह पुत्र हरेन्द्र नाथ निवासीगण जयसिंहपुर थाना सरायलखंसी बताया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 93/18 धारा 332,353,504,427,34 व 307 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया तथा उक्त वाहन को एमवी एक्ट में सीज किया गया। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त सतीश उर्फ बबलू के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कुल 17 अभियोग पंजीकृत है जिसमें थाना सरायलखंसी में 12, कोतवाली में 02 तथा जनपद बलिया में 02 अभियोग पंजीकृत है।
