चर्चा में

पुरूष व महिला अज्ञात शव को पति-पत्नी ने दी मुखाग्नि

मऊ। दो अज्ञात (हिन्दू) शव, पुरूष एवं महिला का पोस्टमार्टम क्रमश: थाना दोहरीघाट मऊ पी.एम.न0 – 219/18 व थाना सरायलखन्सी मऊ पी.एम.न0 – 217/18 के तहत कराकर दिनांक-19.06.2018 को वातानुकूलित शवालय में रखा गया।
शव की पहचान न होने की स्थिति में उपरोक्त दोनो अज्ञात शव अन्तिम संस्कार हेतु दोनो थानो की पुलिस द्वारा दिनांक-20.06.2018 को प्रातः काल देवाश्रम को सौंपा गया।
दिनांक 21.06.2018 को प्रातः काल उपरोक्त दोनो अज्ञात हिन्दू शवों की शव यात्रा ‘‘जय शिव जय शव’’ एवं ‘‘राम नाम सत्य है’’ के उद्घोश के साथ शवालय से प्रारम्भ होकर ढेकुलिया घाट श्मशान पहुँची। जहाँ प्रातः 07ः40 बजे शवों को एक साथ पूरे विधि-विधान से मुखाग्नि दी गयी।
पी.एम.नं0- 219/2018 के तहत थाना-दोहरीघाट, मऊ पुलिस द्वारा सौपें गयें अज्ञात हिन्दू पुरुष शव को मुखाग्नि पी0एन0सिंह प्रबन्ध निदेशक ‘‘देवाश्रम’’मऊ व पी0एम0न0- 217/18 के तहत थाना – सरायलखन्सी मऊ द्वारा सौपे गये अज्ञात हिन्दू महिला शव को मुखग्नि श्रीमती आशा सिंह द्वारा दी गई। बताते चले कि जब-जब दो लावारिश हिन्दू शव एक साथ देवाश्रम को प्राप्त होते है तो पी0एन0सिंह एवं उनकी पत्नी श्रीमति आशा सिंह एक साथ मुखाग्नि देते है।
उपरोक्त दोनो अज्ञात हिन्दू पुरूष एवं महिला शव के अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च अजय कुमार सिंह स्टेनो, मुख्य चिकित्सा अधिकारी-मऊ द्वारा वहन किया गया।
उपरोक्त शव यात्रा में पी0एन0सिंह, श्रीमती आशा सिंह, नमो नारायण सिंह, दयाराम यादव, रामनाथ राम, कौशल यादव, चन्द्रप्रकाश सिंह, मालख यादव, अब्दुल्ला, इन्द्रजीत सिंह, वृजेश सिंह सहित घाट संरक्षक लालचन्द सम्मिलित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *