पुरानी पेंशन बहाली को सफल बनाने हेतु शिक्षको का जत्था लखनऊ रवाना
मधुबन/मऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले मधुबन से बेसिक के अध्यापक एवं अध्यापिकाएं रविवार को शायं 5 बजे बस से इको गार्डन पार्क लखनऊ के लिए रवाना हुए। पुरानी पेंशन हमारा हक लेकर रहेंगे, लेकर रहेंगे के नारे के साथ सभी शिक्षक शिक्षिका बस मे सवार हुए । ब्लाक अध्यक्ष मनमोहन पाण्डेय ने हरी झन्डी दिखा बस को रवाना किया।
इस अवसर पर मनमोहन पाण्डेय ने कहा कि सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओ बहनो से नम्र निवेदन है कि लखनऊ पहुंचकर अपनी विशाल उपस्थिति एवम् शक्ति को प्रदर्शित कर इस प्रकार हुंकार भरी जाए कि हमारी आवाज सुनकर दिल्ली सरकार पुरानी पेंशन को बहाल करने पर मजबूर हो जाए । इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक नेता सूर्यभान शर्मा, राधेश्याम पाण्डेय, रणजय मल्ल, संजीव सिंह, गौरव, राजीव, चन्द्र प्रकाश, सुधाकर,अमित सिंह, आलोक, रवींद्र मौर्य, गुलाब गुप्त आदि लोग उपस्थित रहे ।

