अपना जिला

परदहां में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी

मऊ। विकास खण्ड परदहां में अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय बढ़ुवा गोदाम से ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली सोमवार को निकाली गई। रैली को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में बच्चों ने आधी रोटी खायेगे फिर भी पढ़ने जायेगे तथा जो न पढ़ाये अपना बच्चा वह परिवार निकम्मा है आदि स्लोगन का जयकार लगाया।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश सिंह, ओमप्रकाश शुक्ल, रत्नेश पांडेय, शहयेन्द्र सिंह, रामबचन यादव व सभी अध्यापक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *