पत्रकार पवन पाण्डेय के पिता अखिलेश्वर नाथ पाण्डेय का निधन
मधुबन। हिन्दुस्तान अखबार के तहसील संवाददाता व ग्राम भटिया दुबारी निवासी पवन पाण्डेय के पिता अखिलेश्वर नाथ पाण्डेय का आज निधन हो गया। उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें नगर के फातिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन का समाचार सुनते ही उनके परिजनों, शुभचिंतकों, दोस्तों एवं ग्राम वासियों में शोक व्याप्त हो गया। लोगों ने मृत आत्मा के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

