पत्रकार को मातृशोक, दी श्रद्धांजलि
मधुबन। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा दरगाह निवासी व दैनिक जागरण के संवाददाता के 82 वर्षीय माता के निधन पर क्षेत्र के पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया ।शनिवार को एक बैठक कर मृत आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की गयी । बता दें कि दैनिक जागरण के संवाददाता हयात अली की 82 वर्षीय माता सोगरा खातून का शुक्रवार को लम्बी बीमारी के कारण निधन हो गया था । मो साबिर ,पवन पांडेय, विनय कुमार मिश्रा, राज बहादुर सिंह, वीरेंद्र प्रजापति आदि रहे ।

