नुक्कड़ सभा : मोटर साईकिल पर हेलमेट न लगाकर चलाना खतरनाक है, सदैव हेलमेट का प्रयोग करें
मऊ। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह के निर्देशन में यातायात प्रभारी पंकज कुमार सिंह द्वारा दिनांक 26.04.18 को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर गाजीपुर तिराहे पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगो को बताया गया कि मोटर साईकिल पर हेलमेट न लगाकर चलाना खतरनाक है, सदैव हेलमेट का प्रयोग करें, वाहनो में ओवर लोडिंग न करे व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, स्कूली वाहनों में ओवर लोंड़िग न करें, नशे या शराब पी कर वाहन चलाने पर दुर्घटना हो सकती है इसको नाटक के माध्यम से आम जनता को दिखाया गया। साथ ही भ्रूण हत्या व महिला से सम्बन्धित होने वाले अपराध को भी नुक्कड़ नाटक द्वारा आम जनता को दिखाया गया। इस अवसर पर यातायात प्रभारी पंकज कुमार सिंह, का0 वीरेन्द्र पाठक, का0 राजेश यादव व महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अनिता सिंह, म0का0 गीता आदि मौजूद रही।
स्कूली वाहनों की ओवर लोड़िग के विरूध्द प्रभारी यातायात पंकज कुमार सिंह द्वारा गाजीपुर तिराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 12 वाहनों का चालान किया गया व जिन वाहन चालको के पास कागजात नहीं थे उनके वाहन को सीज किया गया, साथ ही अन्य वाहनो से 1600 रू का सम्मन शुक्ल प्राप्त किया गया।

