अपना जिला

निर्माण व विकास कार्याें का शिलान्यास एवं लोकार्पण गुणवत्ता पर विशेष ध्यान, पालिकाध्यक्ष ने किया आश्वस्त

मऊ। नगर क्षेत्र में लगभग 26 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले एन0एच0 29 से दशई राजभर होते हुये सारहू पुलिस चौकी रोड एवं नाली मरम्मत कार्य का नगर पालिकध्यक्ष तय्यब पालकी ने शिलान्यास किया। इसी क्रम में श्री पालकी ने वार्ड नं0 28 सहादतपुरा द0पू0 में 9.73 लाख रूपये से निर्मित डा0 एस0सी0 तिवारी हास्पिटल के पीछे व राजा आनन्द सिंह व आर0एस0 पैलेस तक नाली, पटिया एवं इण्टरलाकिंग कार्य का लोकार्पण किया। सहादतपुरा में 35 लाख रूपये की लागत से निर्मित एन0एच0 29 से डा0 एस0सी0 तिवारी हास्पिटल होते हुये सूर्या मैरेज हाल तक सी0सी0 रोड के कार्य का भी लोकार्पण श्री तय्यब पालकी ने किया। विनय कुमार सिंह, खुशहाल सिंह बड़े, धीरज राजभर सभासदगण मौजूद रहे।
डा0 एस0सी0 तिवारी एवं वार्ड के सम्भ्रांत लोगों ने पालिकाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। डा0 एस0सी0 तिवारी ने कहा कि इस रोड की मरम्मत से न सिर्फ यहां के लोगों को ही सुविधा मिलेगी बल्कि अन्य क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भी काफी राहत प्राप्त होगी।
वार्ड सभासद धीरज राजभर ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह रोड एन0एच0 29 से सारहू पुलिस चैकी रोड को जोड़ता है। यह रोड यहां के निवासियों के लिये जीवन रेखा का कार्य करता है। इस रोड की मरम्मत करा कर पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी ने अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य किया है। इसके लिये हम सभी पालिकाध्यक्ष के आभारी हैं।
इस अवसर पर शिलान्यास व लोकार्पण के उपरान्त पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी ने क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित क्षेत्रों का निरीक्षण कर लोगों को आश्वस्त करते हुये कहा कि डा0 एस0सी0 तिवारी रोड पर पानी निकासी को सुचारू बानाने के लिये दोनों तरफ नाली निर्माण किया जायेगा एवं पटिया लगायी जायेगी। निकट भविष्य में हर आवश्यक कार्य किये जायेंगे ताकि अवाम के आवागमन में सुविध हो। उन्होंने अपने वक्तब्य में कहा कि हम निर्माणाघीन कार्याें की गुणवत्ता पर भी खास ध्यान रखे हुये हैं तथा जिन क्षेत्रों में जो कार्य अति आवश्यक होंगे उन्हें वरीयताक्रम में पूर्ण कराया जायेगा। कहा कि यह भी ध्यान रखा जायेगा कि जो रास्ते बनें वहां पाइपलाइन की व्यवस्था की जाये और नाली एवं इण्टरलाकिंग के साथ कार्य पूर्ण हों।
इस अवसर पर राजेन्द्र मिश्रा, शुभनाथ सिंह, विनोद राय, दिलीप राय, अरुण कुमार मौर्य, प्रवीण सिंह, कौशल श्रीवास्तव, अवधेश राय, राजेश कुमार जयसवाल, राजा आनन्द सिंह, आलोक यादव, विष्णू राजभर, प्रकाश राजभर, पिन्टू सिंह, केदार सोनकर, सिन्टू सिंह आदि के इलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थिते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *