नगर पालिका परिषद में गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती मनाई गई
मऊ। 2 अक्टूबर गाँधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने प्रातः 8ः00 बजे झण्डारोहण किया। झण्डारोहण कर राष्ट्रगान के पश्चात् राष्ट्रपिता करमचन्द गाँधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि महात्मा गाँधी ने जिस भारत का सपना देखा था उस में आजादी के साथ राजनैतिक पारदर्शिता और स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी शामिल थी, जिसे हमें एक साथ मिलकर क्रिया रूप देना है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि भारत में जन्मे महात्मा गांधी के बारे में आइंस्टाइन ने कहा था कि 1000 वर्ष बाद आने वाली नस्लें मानवीय आधारों के पक्षधर, अहिंसावादी हाड़ मांस व्यक्तित्व गांधी जी पर नाज करेंगी और उन्हें यह अचरज होगा कि यह असाधारण व्यक्ति इसी धरती पर जन्मा था। श्री मिश्रा ने कहा कि गांधी जी समय के बहुत पाबन्द थे। वे समयबद्ध तरीके से पूरे राष्ट्र को एक कतार में बांध कर सभी को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने विश्व के सभी देशों में बसने वाले लोगों के मानवीय अधिकारों की रक्षा सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी हमेशा निभाई जिसके चलते वे वकील से विश्व लोकप्रिय नेता बन गये। गांधी जी के पीछे सभी लोग पंक्तिबद्ध हो कर चल पड़े। अधिशासी अधिकारी ने लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद देश का नेतृत्व संभाला और राष्ट्र को सर्वगुण सम्पन्न बनाने के लिये देश के किसानों से आवाहन किया कि आप बंजर भूमि को भी अपनी मेहनत और लगन से उपजाऊ बनायें। जब हमारा देश कृषि में आगे बढ़ेगा तो हम अपने देश में पैदा होने वाले अनाज का निर्यात करंेगे। इससे हमारे देश को अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अलग मुकाम प्राप्त होगा और हम कृषि के क्षेत्र में पूरे विश्व में अव्वल रहेंगे। उन्हीं की सोच एवं प्रयत्नों से आज हमारा देश विश्व के कृषि प्रधान राष्ट्रों में अग्रणी है। हम ऐसे महापुरूषों को आज मात्र याद न करके उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने बच्चों को भी प्रेरित करते हुये कहा कि आप अपने महापुरूषों को जानें, उनके कामों एवं व्यक्तित्व का अध्ययन करें इससे आपको मार्गदर्शन प्राप्त होगा तथा आपकी सोच ऊँची बनेगी जिससे आपको अपने भविष्य के निर्माण में अद्वितीय सहायता मिलती रहेगी।
जय प्रकाश पाण्डेय ने गाँधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी के प्रत्येक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने गाँधी जी के कारनामों को बताते हुये कहा कि मोहनदास करम चन्द गाँधी भारत एवं दक्षिण अफ्रिका के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक नेता थे, जिन्होंने जनता के मौलिक अधिकारों एवं उनको स्वतन्तत्रा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में किसानों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में काफी मदद की। श्री पाण्डेय ने कहा कि उनका मानना था कि यदि किसान मजबूत हुआ तो देश को मजबूती मिलेगी। आज ये दोनों राजनेता हमारे बीच नहीं हैं, पर उनके द्वारा दिया गया संदेश हमारे बीच मौजूद है।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि भारत की आजादी में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने अहिंसा के मार्ग पर चल कर देश की आजादी बिना खड्ग बिना ढ़ाल प्राप्त की थी। उन्होंने बताया कि गाँधी जी ने अपने इसी अहिंसावादी स्वभाव के द्वारा ही देश को अंग्रेजांे के चंगुल से मुक्त कराया था। यह समुचे विश्व के लिये एक अद्वितीय एवं अत्यन्त महत्वपूर्ण संदेश है जो आज के अशान्तिपूर्ण वातावरण में पूरे विश्व के लिये अनुकरणीय है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि हमारा कर्तब्य है कि हम हर प्रकार की सामाजिक बुराइयों एवं गन्दगियों को दूर कर भारत में स्वच्छ समाज की स्थापना करें और इसके लिये हमें राष्ट्रपिता गाँधी जी की सीख एवं उनके आदर्शाें का अनुश्रण करना होगा। बीते वर्ष 2 अक्टूबर को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा ‘‘स्वच्छता दिवस’’ घोषित किये जाने पर श्री पालकी ने कहा कि इस्लाम में सफाई को निस्फ ईमान (आधा ईमान) बताया गया है। गाँधी जी सफाई के प्रति सबसे अधिक सक्रिय रहते थे। वह जहां जाते सबसे पहले सफाई पर ही काम आरम्भ कर लोगों को सफाई बरतने का संदेश देते और उसे हर जगह व्याप्त करने की राह हमवार करते थे। उन्होंने कहा कि हमें पूरे नगर को साफ रखने के लिये खुद से तैयार रहना चाहिये क्यों कि बेहतर समाज की स्थापना में सफाई का बहुत बड़ा योगदान है। श्री पालकी ने सभी नगर वासियों से अपील की है कि वे सफाई के प्रति तत्पर रहें। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के बारे में बताते हुये कहा कि आजादी के बाद देश खाद्यान्न की कमी से जूझ रहा था। ऐसी विषम परिस्थिति में लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपनी सोच और उपायों से देश को कृषि प्रधान बनाने में अहम भूमिका निभाई जिससे हमारे देश की अर्थ व्यवस्था सुदृढ़ हुयी और उनकी इस पहल ने हमें विश्व के कृषि प्रधान देशों की पंक्ति में खड़ा कर दिया। आज हम विश्व में कृषि प्रधान देश के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। श्री पालकी ने कहा कि हमें अपने कार्याें एवं कर्तब्यों की समीक्षा करने की आवश्यकता है ताकि हम सामाजिक, राजनैतिक एवं धार्मिक मूल्यों को समझ एवं अपना कर देश की समृद्धि में आने वाली रूकावट को दूर कर सकें।
सभा के समापन के पश्चात् स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत पालिका के कर्मचारियों द्वारा नगर पालिका परिसर एवं पूरे कार्यालय की सफाई की गयी। प्रधानमंत्री द्वारा घोषित ‘‘स्वच्छ भारत अभियान’’ के तहत पालिका द्वारा नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
इस मौके पर सम्मानित सभासद नसीम अख्तर, अधिशासी अधिकारी⪫ कुमार मिश्रा, कर अधीक्षक-गुफरानुलहई, जे0ई0-चन्द्रप्रकाश दूबे, जे0ई-परमानन्द मिश्र, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नरेश कुमार, चन्द्रिका प्रसाद, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, पालिका के समस्त सफाई नायक व कर्मचारियों के अतिरिक्त पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुगलपुरा के प्रधानाचार्य मास्टर शोएब, डा0 शहनवाज अहमद, मिस्बाहुल हक, सहायक छात्र अध्यापिकाओं में आफरीन अंजुम, जेबा अंजुम, एकता शर्मा, सरिता कुमारी, शगुफ्ता परवीन, नन्दिनी, फरह नौशीन के इलावा स्कूली बच्चे मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने की तथा संचालन परशुराम पाण्डेय ने किया।

