नगरवासियों के हितों को मद्देनजर रखकर किया जा रहा है विकास के मार्ग को प्रशस्त : तय्यब पालकी
मऊ। नगर क्षेत्र के वार्ड सं0 4 भीटी में राजदेव के मकान से सुरेश गुप्ता व बृजेश राजभर के मकान तक लगभग 24.76 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नाले एवं स्लैब निर्माण तथा वार्ड सं0 6 परदहां में राज प्रताप सिंह से श्री निवास सिंह तक लगभग 5.63 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नाली पटिया, इण्टरलाकिंग कार्याें का लोकार्पण सभासदगण श्रीमती माधुरी देवी (सैनी) एवं दिनेश कुमार सिंह की मौजूदगी में पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी के हाथों सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर वार्ड सभासद दिनेश कुमार सिंह ने नगर क्षेत्र में हो रहे तेजी से विकास कार्याें के प्रति पालिकाध्यक्ष का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कहा कि वर्तमान बोर्ड में पालिका द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों में काफी तेजी आयी है, जिससे न सिर्फ लोगों के आवागमन में सुविधा हुयी है बल्कि प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ और गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुये पेय जलापूर्ति को भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं से नगरवासियों में काफी संतोष है।
लोकार्पण के इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुये पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने कहा कि हम नगर को प्रत्येक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये आवश्यक एवं नागरिक सुविधा वाली योजनाओं को क्रिया रूप देकर यहां के आम लोगों को राहत पहुँचाने के काम में लगे हुये हैं। उन्होंने कहा कि मऊ नगर लगातार उन्नति के मार्ग पर अग्रसर है। श्री पालकी ने बताया कि आने-जाने में अधिक सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से ही हम नगर के सभी वार्डाें के मेन रोड से लगी सभी मुख्य गलियों पर नम्बर लगाये जाने की व्यवस्था पर भी काम कर रहे हैं। श्री पालकी ने बताया कि चैराहों पर दिशा सूचक बोर्ड लगाने के लिये भी सम्बन्धितों को आदेश दिये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम जनहित में आपकी क्षेत्रीय समस्याओं को संज्ञान में लेकर त्वरित निपटारा कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुये कहा कि आप भी मुझे अपनी समस्याओं से अवगत करायें। श्री पालकी ने बताया कि स्वयं मेरे द्वारा नगरवासियों के हितों को मद्देनजर रखते हुये नगर के समुचित विकास के मार्ग को प्रशस्त किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुनव्वर अब्दुल गफूर मेम्बर, फखरे आलम मेम्बर, सरवर जहीर ओसवाल मेम्बर व राजन शर्मा, वीरेन्द्र सैनी, संजीव सैनी, डा0 वीर बहादुर साहनी, मिथिलेश सिंह, हरिन्द्र सिंह, चन्दन सिंह, हेमन्त सिंह, बृजेश यादव, पप्पू गुप्ता, हरिलाल जायसवाल, राजेन्द्र पांडेय, राजेंद्र तिवारी के इलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

