दोहरीघाट : लोक कल्याण मेले में सरकारी योजनाओ की दी गयी जानकारी
दोहरीघाट/मऊ। व्लाक के प्रांगण में एक दिवसीय लोक कल्याण मेला एक साल बेमिसाल कार्यक्रम का शुभारम्भ दिन सोमवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने माॅ सरस्वती के चित्र दिप जलाकर तथा फिता काट कर किया। इस अवसर पर अलग अलग शासकीय विभागो जिसमें प्रमुख रूप से शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, कृषि विभाग, बाल विकास, नलकुप विभाग, चिकित्सा विभाग, पशु विभाग से सम्बंधित योजनाओ से सम्बंधित स्टाल लगाये गये थे।
उदघाटन सत्र में विभागोंं द्वारा लगाये गये स्टालो का अवलोकन जिला अध्यक्ष भाजपा सुनील गुप्ता खण्ड विकाश अधिकारी मनोज वर्मा सहित अन्य अधिकारीयो के साथ अवलोकन कर जानकारी प्राप्त करने के साथ उनका लाभ जनता को उपलब्ध कराने की बात कही इससे पहले खण्ड विकास अधिकारी द्वारा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के साथ अन्य भाजपा नेताओ को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उदघाटन सत्र मे विभिन्न स्कूलो के छात्रो ने स्वागत गीत नाटक प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया मेले में लगे स्टालो में सबसे ज्यादा भीड गन्ना विभाग में रखी गयी.
किसान डा0 हरीश्चन्द पटेल द्वारा उत्पादित गन्ना को देखने के लिये लगी रही। उदघाटन सत्र में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने डा0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पं0 दिनदयाल उपाध्याय को श्रद्वांजली अर्पित करते हुये उपस्थित लोगो को सम्बांेधित करते हुये कहा की केन्द्र व प्रदेश की सरकार वाकयी मे जनता की सरकार है कम समय मे बहुत सी जनकल्याण कारी योजनाये जनता के लिये की गयी लोगो की समस्यएं सुन कर उनका समाधान किया जा रहा है केन्द्र के मोदी व प्रदेश की योगी सरकार पारदर्शिता के साथ विना किसी भेद भाव के विकाश कर रही है हमारा उदेश्य सबका साथ सबका विकास है।
इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी मनोज वर्मा ने कहा की सरकार द्वारा जनकल्याण कारी योजनाये लागू की गयी है उनको स्टाल लगाकर बताने के साथ उनका लाभ उठाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री संतोष राय मत्री प्रतिनिधी शिव प्रकाश उपाध्याय, किसान नेता विनय राय ने सम्बोधित किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व व्लाक प्रमुख साधु प्रसाद विकाश मल्ल, मोती राजभर, रामअधीन पांंडेय, रजनीकान्त मौर्य, पप्पु गुप्ता, आशीष शर्मा, विकाश वर्मा, श्रीकान्त श्रीवास्तव, अभय राय, सुनील, प्रधान प्रशान्त गुप्ता, शैलेश राय, गरूण गुप्ता, टुनटुन राय, अमिचन्द यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

