अपना जिला

देश को सशक्त व समृद्ध बना रहे हैं पीएम मोदी : कामेश्वर


◆ केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के सात वर्ष पूरे होने पर भाजपा जनों ने घर घर जाकर दवा मास्क व सेनेटाईजर का किया वितरण ।


दोहरीघाट (मऊ) देश के प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी के सात वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा शारीरिक दूरी के मानक के साथ सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत दोहरीघाट ब्लॉक के गोड़ौली कादीपुर ग्राम पंचायत में भाजपा के पूर्व प्रदेश सचिव व मऊ जनपद के प्रभारी कामेश्वर सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ कार्यकर्ताओं ने दवा किट मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया । इस अवसर पर क्षेत्र से जुटे लोगों के बीच मुख्य अतिथि भाजपा जनपद मऊ के प्रभारी कामेश्वर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ता के रूप में अपनी शुरुआत करते हुए संगठन द्वारा दिए गए सभी दायित्वों का निर्वहन किया । आज प्रधानमंत्री के रूप में देश को सशक्त व समृद्ध बनाने में अथक परिश्रम कर रहे हैं । सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ गाँव के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए मोदी व योगी सरकार अतिसंवेदनशील हैं । बिना किसी भेदभाव के गाँव में विकास करा रही हैं । सरकार ने ग़रीबों को मुफ़्त आवास शौचालय गैस सिलिंडर व चूल्हे उपलब्ध कराए हैं । वहीं सभी किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत छ: हज़ार रुपये सीधे किसानों के खाते में भेजने का काम किया है । इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष संतोष राय,ग्राम प्रधान सुभाष चौहान, संजय चौहान, हेमंत राय, पप्पू गुप्ता,श्रीकान्त श्रीवास्तव, विजेन्द्र चौहान, अवनीश राय, राजेश, जय सिंह , सुनील सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे ।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *