अपना जिला

देव आश्रम में किया लावारिस हिंदू शव का अंतिम संस्कार

मऊ। सामाजिक संस्था देवाश्रम द्वारा एक अज्ञात (हिन्दू) शव का पोस्टमार्टम थाना जी0आर0पी0 मऊ द्वारा पी0एम0नम्बर – 22/2019 के तहत कराकर दिनांक दिनांक 15.01.2019 को वातानुकूलित शवालय में रखा गया था। उक्त शवों की पहचान न होने की स्थिति में ‘‘देवाश्रम’’ को अन्तिम संस्कार हेतु थाना जी0आर0पी0 मऊ द्वारा उपरोक्त अज्ञात शव दिनांक 17.01.2019 को ‘‘देवाश्रम’’ को सुपुर्द किया गया।
पी.एम.न0 – 22/2019 के तहत थाना जी0आर0पी0 मऊ द्वारा सौपे गये अज्ञात हिन्दू पुरूष के शव की शव यात्रा दिनांक 17.01.2019 को ‘‘जय शिव जय शव’’ व ‘‘राम नाम सत्य है’’ के उद्घोश के साथ शवालय से प्रारम्भ ढेकुलिया घाट शमशान मऊ पहुची जहॉ सायं 6.00 बजें प्रदीप पाण्डेय सहादतपुरा मऊ (प्रवक्ता देवाश्रम) द्वारा पूरे विधि विधान से अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च वहन करते हुए मुखाग्नि दिये।
उपरोक्त शव यात्रा में पी0एन0सिंह, नमो नारायण सिंह, दयाराम यादव, रामनाथ राम, कौशल यादव, लाल, अमरेश, कल्पनाथ, मोती राम, अब्दुल्ला सहित घाट संरक्षक लालचन्द सम्मिलित रहें। इनका अस्थि कलश, क्रमश : अस्थि कलश संख्या : 04/2019 के तहत इनके परिजनों के आने तक ‘‘देवाश्रम’’ के पास संरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *