दीनानाथ यादव बने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव
मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अपने पार्टी के संगठन विस्तार में दीनानाथ यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने श्री यादव को का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। उनके मनोनयन के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। श्री यादव ने कहा कि सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर व अन्य राष्ट्रीय नेतृत्व में उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह बखूबी निभाएंगे।

