अपना जिला

तीन गांजा तस्कर 22 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

मऊ। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 28.01.2018 को थाना सरायलखंसी पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर वनदेवी के पास से दो मोटर साईकिल पर सवार व्य़क्ति जो सरसेना के तरफ से आ रहे है उनके पास बैग व बोरी है जिसमें कोई संदिग्ध पदार्थ है। इस सूचना पर हम पुलिस वालो ने बढुआ गोदाम सरसेना मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिया पर चेकिंग करना शुरु किया गया तो कुछ देर बाद सरसेना के तरफ से दो मोटर साईकिल आते दिखाई दिया। जिन्हे टार्च के रोशनी से रोकने का इशारा किया गया तो हम पुलिस वालो को देखकर वापस भागने का प्रयास किये जिन्हे हम पुलिस वाले मौके पर ही दोनो मोटर साईकिल को दौड़ाकर पकड़ लिया। नाम पता पूछा गया तो उन्होने ने अपना नाम 1-सर्वेश चौबे पुत्र सुभाष चौबे साकिन सूरजपुर थाना दोहरीघाट जनपद मऊ, 2-राजेश चौबे पुत्र सुभाष चौबे साकिन अमिला थाना घोसी जनपद मऊ, 3-सतन्जय पुत्र चन्द्रिका यादव साकिन भण्डारी थाना नगरा जनपद बलिया बताया तथा दोनो वाहनो पर लिये गये बोरी व बैग की तलाशी ली गई तो नाजायज गाजा कुल 22 किलो होना पाया गया। इस सम्बन्ध थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 23/2018 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालन न्यायालय किया गया तथा वाहनो उपरोक्त अन्तर्गत धारा एम.वी.एक्ट की धारा 207 के अन्तर्गत सीज किया गया।
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में उ0नि0 संजय कुमार सरोज (प्रभारी थाना सरायलखन्सी/प्रभारी स्वाट द्वितीय), मनोज कुमार सिंह (चौकी प्रभारी पिपरीडीह), बी.के. सिंह, सेनापति, का0 जवाहर लाल सरोज (स्वाट टीम), का0 राणा प्रताप सिंह, का0 अजय कुमार यादव, विवेक कुमार पाण्डेय, का0 मान सिंह (स्वाट टीम), का0 हेमन्त कुमार, का0 महेन्द्र प्रताप यादव (थाना सरायलखन्सी), का0 शैलेन्द्र कुमार कन्नौजिया रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *