Uncategorized

तहसील व थाना आल इज ओके, प्रदेश में 40 नये थाने 25 पुलिस चौकी होगी स्थापित : नोडल अधिकारी

(अशोक जायसवाल)
बिल्थरारोड /बलिया। शासन द्वारा नामित बलिया जिले के नोडल अधिकारी व उप्र शासन के गृह सचिव ओमप्रकाश वर्मा ने 21 अप्रैल की अपराह्न स्थानीय तहसील व उभांव थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण में बैनामा शुदा भूमि के नामांत्रण प्रक्रिया, आईजीआरएस आवेदन पत्र, ऋण वसूली, मुकदमों की अदम पैरबी में उनका निस्तारण आदि की जहां समीक्षा की वहीं उभाव थाने द्वारा अपराध व अपराधिक मुकदमों के निस्तारण पर संतुष्ट दिखे। उन्होंने स्थानीय तहसील को शासन से मिले 45 लाख रुपये को जनोपयोगी कार्यों में खर्च करने का निर्देश दिया। कहा कि प्रदेश भर में नायब तहसीलदार, दरोगा व सिपाहियों की भारी कमी है। शीघ्र ही सभी रिक्त पदों पर भर्तियां प्रारम्भ होगी। जानकारी दी कि नायब तहसीलदार के चयन के लिए अधीनस्थ चयनबोर्ड का गठन हो चुका है। प्रदेश के अन्दर 41 हजार आरक्षियों व बड़ी संख्या में उप निरीक्षकों की भर्ती होगी।
अपनी समीक्षा के दौरान उन्होंने तहसील स्तर पर राजस्व के मुकदमों के निस्तारण में हो रही देरी पर अधिवक्ताओं की आये दिन हड़ताल की बात सामने आने पर इस मामले में वादकारियों की हो रही परेशानियों पर भी चिन्तन किया गया। आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र के निर्गत न होने व पेडिंग आवेदन पत्रों को देख भड़के गृह सचिव ने तहसीलदार को चेतावनी देते हुए इसका त्वरित निस्तारण का आदेश दिया। उन्होंने नामांत्रण के मामलों में अनावश्यक रुप से आपत्तियों को राजस्व परिषद द्वारा निर्गत आदेशों के तहत उनका त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया ताकि कोई भी भूमि क्रयकर्ता का शोषण न कर सके। यह भी कहा कि नामांत्रण के मामलों में हल्का लेखपाल से भी आख्या लेने की कार्यवाही अमल में लायें। ऋण के बावत बैंक की वसूली एक करोड़ बकाया की बात सामने आयी। जो कर्ज माफी के चक्कर में किसानों द्वारा जमा न किये जाने का मामला संज्ञान में आया। मुकदमों के निस्तारण में हो रही देरी का कारण तहसील के दो पद नायब तहसीलदार के रिक्त होने की मजबूरी बतायी गयी।
उभांव थाने के निरीक्षण में नोडल अधिकारी वर्मा ने उभांव थाने के भवन को वर्ष 1857 का पाकर उसकी मजबूती पर आश्चर्य ब्यक्त किया। अपराध की समीक्षा में संतोष जनक प्रगति पाकर प्रसन्न हुए। नये सीओ सर्किल व फायर सर्विस स्टेशन को बित्थरारोड के नाम स्थापित किये जाने की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। मानवाधिकार की ओर से भीमपुरा थाना क्षेत्र की ग्राम जजौली निवासिनी दलित महिला का प्रकरण की बात सामने आने पर उस मामले में आजतक हुई कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होने पुलिस को सलाह देते हुए कहा कि वह किसी मामले में पार्टी न बने अन्यथा उनके खिलाफ कार्यवाही भी सम्भव है। उन्होने यूपी 100 डायल की भी समीक्षा की तथा खनन के मामले में पुलिस को सीधे हस्ताक्षेप करने से मना किया। आबकारी के माल को डिस्पोजल करने, लावारिस बरामद 10 बाईको के नीलामी की प्रक्रिया की प्रगति की जानकारी ली। इसके पूर्व उभांव थाने पर पहुंचने पर पुलिस की गारद ने उन्हें सलामी दी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत, सीडीओ बद्री प्रसाद सिंह, एएसपी विजय पाल सिंह, एसडीएम सुशील लाल श्रीवास्तव, सीओ रसड़ा अवधेश चौधरी, तहसीलदार यशवन्त राव, उभांव एसएचओ रत्नेश कुमार सिंह सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *