तहसील दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें, लापरवाही क्षम्य नहीं : जिलाधिकारी
मऊ, 20 मार्च,2018। उत्तर प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता तहसील दिवसों के माध्यम से जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के क्रम में जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में घोसी तहसील समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी द्वारा तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि तहसील दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा की दुर दराज गाॅवों से जनता बड़ी उम्मीद के साथ तहसील दिवस में अपनी समस्या लेकर आती है इसलिए उनकी समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्य प्राथमिकता पर करें। जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि अधिकारी शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को निस्तारण के बारे में अवश्य सुचित करें। तहसील दिवस के अवसर पर शैलेश कुमार सिंह पुत्र उदयभान सिंह ग्राम-नदवल द्वारा ग्राम सभा का मुख्य मार्ग व सभानान्तर नाली की भूमि पर अवैध कब्जा का निर्माण हटवाने के सम्बन्ध में, मराछी पत्नी जुमुलकिशोर अकोल्ही मुबारकपुर द्वारा शौचालय न बनवाने देने के सम्बन्ध में, कलावती पत्नी दुधनाथ ग्राम-गोडसरा द्वारा प्रार्थिनी की भूमिधरी के विपक्षीगण द्वारा नाबदान का पानी बहाने के सम्बन्ध में, लालबहादुर पुत्र रामकुवर अकोल्ही विपक्षी द्वारा सुलहनामा न मानने के सम्बन्ध में, निजामुद्दीन पुत्र जहीरूद्दीन ग्राम धरौली पोखरी की भूमि पर किये जा रहे अवैध कब्जा को रोकने के सम्बन्ध में, गंगा पुत्र राधे दोहरीघाट द्वारा वरासत दर्ज न करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गय इस तरह कुल 128 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमे 08 आवेदन पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया।
उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, परियोजना निदेश बी0बी0 सिंह, उपजिलाधिकारी घोसी, डी0एफ0ओ0, तहसीलदार घोसी, सी0ओ0 घोसी0, खण्ड विकास अधिकारी घोसी उपस्थित रहे।
