खास-मेहमानचर्चा में

डॉ. रिजवान व डॉ. इसरार ने अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के लिए दिया निधि समर्पण

(आनन्द कुमार)

मऊ। हम अंधियारे में दिया जलाते हैं, हम प्रेम का पग बढ़ाते हैं, वे धर्म को धर्म से लड़ाते हैं, हम तेरे धर्म पर शीष झुकाते हैं। आज समाज में एक दूसरे के प्रति जाति और धर्म के प्रति जो नफरत की बयार चल रही है उसमें कभी कभी कोई व्यक्ति ऐसा कर जाता है जो समाज में एक मिसाल बन जाता है। ऐसे व्यक्तियों के लिए मन बार बार नतमस्तक होने को मन करता है।
मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना खंड में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जब जनपद मुख्यालय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अभियान विस्तारक विकास कुमार एवं सहखंड कार्यवाह आशीष राय जब देवलास के ग्रामसभा इटौरा चौबेपुर में पहुंचे तो दो मुस्लिम चिकित्सक बंधुओं का प्रभु राम के प्रति स्नेह देखकर भावविभोर हो गए। इस कड़ी में डॉ. रिजवान और डॉ. इसरार ने प्रभु के चरणों में अपनी निधि समर्पण अर्पित करते हुए कहा कि हम लोग जब अयोध्या दर्शन के लिए गए तो हमें हृदय से लगा कि यहां प्रभु का मंदिर अवश्य ही बनना चाहिए और प्रभु की कृपा से हम लोगों को यह अवसर मिला है हम लोग भी अपना समर्पण मंदिर हेतु करना चाहते हैं और उन्होंने अपना समर्पण प्रभु के चरणों में अर्पित किया।
इस अवसर समर्पण अभियान की टीम ने उनका भगवान श्रीराम के प्रति समर्पण व दूसरे धर्म के प्रति सम्मान व स्नेह को देखते हुज उन्हें गुलाब देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी एक साथ भारत माता का जयघोष किये।
इस कार्यक्रम में मंडल अभियान प्रमुख रवि प्रताप सिंह, चिकित्सक गोपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह सिसौदिया, रविशंकर सिंह, डॉ इस्लाम, डॉ फैजान, एहसान, हैप्पी सहित अनेको लोग मौजूद रहे।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान टीम का डाक्टर परिवार ने स्वागत और सत्कार किया गया। इससे राम भक्तों में बहुत हर्ष है, और लोग इससे बहुत प्रेरणा ले रहे हैं। गांव में इनके इस अनूठे कार्य की काफी चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *