खास-मेहमान

डीएम, एसपी, चेयरमैन संग आम जन ने किया मुसहरों संग भोजन

मऊ। नगर पालिका क्षेत्र के मुसरदह मोड़ स्थित मुसहर बस्ती की कायाकल्प बदलने के लिए डीएम और एसपी ने भ्रमण कर उनकी गरीबी को नजदीक से देखा और पंडाल में आयोजित मुसहर सहभोज में उनके साथ खिचड़ी का स्वाद चखा। यहां डीएम और एसपी एक गरीब की पीड़ा को सुना और उन्हे प्रधामंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने का वादा किया। साथ ही थारु बस्ती के गरीब 12 युवकों को प्रदीप सिंह की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस जिलाधिकारी के हाथों प्रदान किया गया। कहते है मानव जीवन का उद्देश्य है कि अपने मन, वचन और काया से गरीबो की मदद करना ही इंसानियत कहलाता है। हमेशा यह देखा गया है कि जो लोग दूसरों की मदद करते हैं, उन्हें कम तनाव रहता है, मानसिक शांति और आनंद का अनुभव होता है। वे अपनी आत्मा से ज़्यादा जुड़े हुए महसूस करते हैं, और उनका जीवन संतोषपूर्ण होता है। कुछ ऐसा ही वाक्य हम आपके बताने जाने जा रहे है जो ऐसे कुछ ऐसी जातियां है जो लोग समाज में देखकर घृणा व छुआछूत भी करते है। जी हां हम बात कर रहे है मुसहर जाति के लोगो की। जो पत्ते तोड़कर अपने परिवार की जीविका चलाते है। लेकिन ऐसा नही है। कुछ ऐसे भी अधिकारी, पत्रकार एवं चिकित्सक है जो अच्छे कार्यो से अपनी अलग पहचान बनाये हुए है। आपको बताते चले जब यह बात जनपद के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह को हुई तो वह जनपद के कप्तान व डा.संजय सिंह एवं उनकी टीम को लेकर मुसहर बस्ती में मुसहर जाति लोगो के बारे में जाना। जिनकी हालात काफी दयनीय थी। उसके बाद टीम ने मुसहर जातियो का कायाकल्प बदलने का निर्णय उठाया। गुरुवार को जनपद के नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत मुसहर बस्ती में मुसहर समाज के लोगों की कायाकल्प बदलने के लिए प्रदीप सिंह और सचिंद्र सिंह के संयोजक तत्वावधान में मुसहर सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहभोज कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु और पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह एवं पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष मोहम्मद तैयब पालकी, डा.संजय सिंह, डा.सुजीत सिंह एवं उनकी टीम ने शिरकत किया। गरीब परिवारों की सूची पत्रकार प्रदीप सिंह ने जिलाधिकारी को रजिस्टर के साथ सौंपा। साथ ही थारु बस्ती के गरीब 12 युवकों को प्रदीप सिंह की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस जिलाधिकारी के हाथों प्रदान किया गया। उसके बाद डीएम-एसपी, चिकित्सक एवं पत्रकार प्रदीप सिंह ने मुसहर जाति के लोगों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। इस दौरान चेयरमैन तैय्यब पालकी ने कहा कि नगर पालिका द्वारा मुसहर बस्ती में सार्वजनिक शौचालय एवं पानी की व्यवस्था करा दी जायेगी। इस नेक कार्य से मुसहर जाति के लोग काफी खुश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *