Uncategorizedअपना जिला

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय व रितेश श्रीवास्तव मंत्री निर्वाचित

मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की 23 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के लिए मतदान बुधवार को हुआ। मतदान में 233 अधिवक्ताओं में से 229 ने अपने मतो का प्रयोग किया। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए चंद्रशेखर उपाध्याय अध्यक्ष और रितेश कुमार श्रीवास्तव मंत्री निर्वाचित हुए। आडिटर पर महेंद्रनाथ राय को विजयी घोषित किया गया। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थको ने फूल मालाओं से लाद दिया तथा जमकर मिठाईयां बाटा। मतदान को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में सीओ मुहम्मदाबादगोहना रविंद्र सिंह के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स और पीएसी लगाई गई थी।
चुनाव संचालन समिति और एल्डर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मतगणना के बाद अध्यक्ष पद के लिए चंद्रशेखर उपाध्याय को वियी घोषित किया गया। उनको 122 मत प्राप्त हुआ। इस पद चुनाव लड़ रहे जवाहरलाल प्रजापति को 106 मत प्राप्त हुआ। इसी प्रकार मंत्री पद पर रितेश कुमार श्रीवास्तव को विजयी घोषित किया गया। उनको 133 मत प्राप्त हुआ। इस पद पर सुरेंद्र सिंह को 95 मत प्राप्त हुआ। वही आडिटर पद के महेंद्रनाथ राय को विजयी घोषित किया गया। उनको 115 मत प्राप्त हुआ। इस पद पर कमलेंद्र प्रताप नारायण सिंह को 102 मत प्राप्त हुआ। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थको ने फूल माला से स्वागत किया तथा जमकर मिठाईयां बांटी। चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में सुरक्षा का ब्यापक बंदोबस्त रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *